शराब के नशे में धुत चालक को पकड़ा
रामनगर, जून 1 -- रामनगर। भवानीगंज चौराहा पर शराब के नशे में धुत एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी की कार को सीज कर दिया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि रविवार देर रात काशीपुर निवासी युवक नशे की हालत में था। वह अपनी स्कार्पियो गाड़ी में हुडदंग मचा रहा था। युवक का चालान करने के साथ ही वाहन को सीज किया गया है। वहीं गर्जिया रोड के समीप तीन युवकों को पुलिस ने शराब पीते हुए पकड़ा है। कोतवाल ने बताया कि तीनों युवक यूपी के थे। उनका चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.