हाजीपुर, मई 13 -- लालगंज और करताहां थाना ने शराब के नशे में धुत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। करताहां थाना ने शराब के नशा पान के मामले में थाना क्षेत्र के ठेंगाडीह गांव के मनीष सिंह और घटारो के अनिकेत कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया। नशापान की पुष्टि होने पर जेल भेज दिया। वही लालगंज थाना ने नशापान के मामले में थाना क्षेत्र के चिमनापुर गांव के दुर्गा कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दिलीप कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...