शराब के नशे में दो सहोदर भाई गिरफ्तार
भभुआ, जुलाई 8 -- रामपुर। बेलांव थाने की पुलिस ने शराब के नशे में दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में बेलांव थाना क्षेत्र के तरांव गांव निवासी 30 वर्षीय पिंटू बिंद एवं 28 वर्षीय जोखन बिंद शामिल हैं। दोनों तारकेश्वर बिंद के पुत्र हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों को शराब के नशे में तरांव गांव से गिरफ्तार कर बेलांव थाना लाया गया, जहां उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भूमि विवाद में पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल चैनपुर। थाना क्षेत्र के भगंदा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्र समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भगंदा गांव निवासी राजकुमार यादव, पुत्र अमित यादव, देवाइत यादव तथा रामसखी यादव तथा दूसरे पक्ष के भोरिक यादव और उनके पुत्र रोशन कुमार शामिल हैं। दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.