सीतामढ़ी, मई 26 -- विनोद कुमार सोनबरसा। सोनबरसा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम पुलिस ने नेपाल से शराब पीकर लौट रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में सीतामढ़ी नगर निगम के दो वार्ड पार्षद और दो पार्षद प्रतिनिधि भी शामिल हैं। सीमा के पास संदिग्ध स्थिति में पकड़े गए सभी आरोपितों की मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जुर्माना भरने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।पुलिस ने सीमा पर निगरानी और सख्त कर दी है। गिरफ्तार जनप्रतिनिधियों में अमघट्टा निवासी वार्ड पार्षद सीमान्त खिरहर, पुनौरा निवासी वार्ड पार्षद अंशुल प्रकाश, विश्वनाथपुर निवासी पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार उर्फ विक्की चौधरी व खैरवा निवासी पार्षद प्रतिनिधि मनीष पंडित शामिल हैं। यह भी पढ़ें- प्रताड़ना व हत्या का प्रयास के आरोपित स...