शामली, मार्च 13 -- कस्बे में शराब के नशे ने हिंसक रूप ले लिया।मोहल्ला रायजादगान में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां-डंडे चले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर हमलावर दिख रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। थाना क्षेत्र के मोहल्ला रायजादगान में शराब के नशे में दो पक्ष आपस में उलझ पड़े। किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों तरफ के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया और दोनों धड़ों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद मोहल्ले में शांति बहाल हो सकी। इ...