पूर्णिया, अप्रैल 17 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना पुलिस ने बुधवार एवं गुरुवार को गश्ती अभियान के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में थाना क्षेत्र के विषहरिया बनियापट्टी गांव निवासी कमलेश्वर राम का 35 वर्षीय पुत्र नूनूलाल राम तथा शिशवा गांव निवासी नरेश शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार शामिल है। पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर क्षेत्र में लगातार गश्ती एवं छापेमारी अभियान जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...