नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में सोमवार देर रात शराब पी रहे युवक ने पीट-पीटकर दोस्त की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिचित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बिहार के जिला पटना के खुर्जी खुटिहा गांव निवासी पंकज सिंह और उसी के गांव का रहने वाला बिट्टू पासवान मजदूरी करते थे। दोनों फेज-2 थाना क्षेत्र के इलाहाबास गांव के एक घर में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। दोनों साथ-साथ मजदूरी करने के लिए जाते थे। परिवार को खर्च भेजते थे। दो मार्च की रात करीब नौ बजे दोनों कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों के बीच हुई बातचीत के दौरान बिट्टू को पंकज की कुछ बातें नागवार गुजरीं। इसको लेकर बिट्टू ने पंकज से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पंकज ने गाली-गलौज का विरोध क...