बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान शराब के नशे में एक युवक ने अपनी पत्नी, साली और भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। आरोपी ने पत्नी पर हमला करने के बाद बीच-बचाव करने पहुंची उसकी छोटी बहन और भतीजे को भी चाकू मार दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को सीएचसी पचपेड़वा में भर्ती कराया गया। अंजनी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सेमरा निवासी रामदेव यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी गुड़िया की शादी करीब दो वर्ष पहले सिद्धार्थनगर जिले के ढेरुआ थाना क्षेत्र के धनौरी निवास...