शराब के नशे में दबंगों ने पिता पुत्र को पीटा
महोबा, अगस्त 9 -- महोबा, संवाददाता। शराब के नशे में दबंगों के द्वारा पिता पुत्र के साथ मारपीट की गई। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए दबंग भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी पुलिस को दी तहरीर में सूपा गांव निवासी जियालाल यादव ने बताया कि 30 जुलाई को गांव के संजू उर्फ संजीव और शिवम लोधी निवासी मौहारी ने शराब के नशे में गाली गलौच की विरोध करने पर मारपीट की। बेटा अवधेश के साथ भी दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजू उर्फ संजीव और शिवम लोधी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.