शराब के नशे में तेज रफ्तार कार ने मंदिर को मारी टक्कर, पांच हिरासत में
देवघर, मई 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र में देर रात शराब के नशे में धुत युवकों की लापरवाही से बड़ा हादसा होते होते बाल-बाल बच गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बजरंगबली मंदिर से टकरा गई, जिससे मंदिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके से पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार कुंडा थाना पुलिस रात्रि गश्ती पर थी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुंडा मोड़ के पास कुछ युवक सुनसान जगह पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- कटिहार: डूमर चौक पर हंगामा रहे 4 शराबी गिरफ्तार पुलिस को देखते ही युवक मौके से भागने लगे और शराब की बोतलें वहीं छोड़ दीं। उसके बाद सभी युवक एक कार में सवार होकर तेजी से शहर की ओर भागने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.