जहानाबाद, अप्रैल 28 -- काको, निज संवाददाता । एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पाली थाना पुलिस ने तीन लोगों को नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति गया जिले के ककरिया गांव निवासी रविकांत पासवान, टेकारी थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव निवासी धनंजय कुमार तथा पटना जिले के हसनपुरा गांव निवासी शंकर पासवान शामिल हैं। इस मामले में थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान तीनों को हंगामा मचाते पकड़ा गया जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। -काको से ताबिश इमाम की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...