बरेली, अप्रैल 26 -- शराब पीकर तेज रफ्तार में थार दौड़ा रहे डॉक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में दवाई लेकर आ रहे ऑटो में बैठे मरीज की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने थार को घेरकर डॉक्टर को पकड़ लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। कैंट के गांव मिर्जापुर निवासी संदीप कश्यप ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके पिता 65 वर्षीय ओमकार कश्यप इचौरिया से दवाई लेकर ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे। तभी बुखारा रोड स्थित गांव बभिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- थार की टक्कर से ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत, चालक घायल, भीड़ ने आरोपी को पीटा इस हादसे में उनके पिता और चनेहटी निवासी ऑटो चालक अमन कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने भागने की कोशिश कर रहे थार चालक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.