बदायूं, मई 4 -- उसावां थाना क्षेत्र के गांव रतेनगला का है। यहां के रहने वाले बदन सिंह पुत्र मलखान सिंह ने तहरीर देकर बताया कि एक मई की रात वह अपनी पत्नी ईश्वर देवी के साथ घर पर बैठे थे। तभी गांव के ही पूरन सिंह पुत्र नौरंग सिंह, धर्मेंद्र पुत्र पूरन सिंह, शिवम व अमन पुत्रगण मुखवीर शराब के नशे में लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए बेटे प्रमोद को भी पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- दंपति पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, छत से बरसाए पत्थर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.