गढ़वा, दिसम्बर 29 -- गढवा। मेराल थानांतर्गत देवगाना गांव निवासी माहेश्वरी विश्वकर्मा का पुत्र विनोद विश्वकर्मा शर्मा शराब के नशे में गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में घायल विनोद की मां जगमानी देवी ने बताया कि विनोद की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसके कारण वह अपने घर से पैदल डंडई चला गया था। वहां जाने के बाद वह शराब का सेवन कर लिया। उसके बाद वह पत्थर पर गिर कर घायल हो गया। घटना के बाद उसके गांव के किसी लोगों का नजर पड़ा तो उसने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.