संतकबीरनगर, मई 14 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थानाक्षेत्र के गगनई बाबू गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे युवक का विरोध करना दंपती को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर चार लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे के पाइप से हमला कर पति-पत्नी को घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी शांती देवी पत्नी दुर्विजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मई की शाम करीब चार बजे अमरनाथ पुत्र ओमप्रकाश शराब के नशे में उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने और उनके पति दुर्विजय ने इसका विरोध किया तो अमरनाथ, ओमप्रकाश पुत्र राजाल, उमा पत्नी संजय तथा लालमति पत्नी ओमप्रकाश समेत अन्य लोग लाठी-डंडा और लोहे का पाइप लेकर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर पिटाई शुरू कर दी। मार...