शराब के नशे में कातिल बना बाप, बेटी के सिर से सटाकर मारी गोली; मौके पर ही मौत
पीलीभीत, अगस्त 22 -- UP News: यूपी के पीलीभीत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। उधर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात में जुट गई। ये दिल दहला देने वाली घटना बीसलपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार रामपुरा नौगवां गांव का रहने वाला अजय पाल गंगवार शुक्रवार शाम नशे की हालत में घर पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी 20 साल की बेटी अंशिका से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अवैध तमंचा निकालकर अंशिका के सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.