सोनभद्र, मार्च 24 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली में चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सुदा में मंगलवार को शराब के नशे में पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय भुलाई कोल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पुत्र दयाराम कोल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक किसी पारिवारिक विवाद को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही चितरंगी निरीक्षक सुदेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.