कौशाम्बी, मार्च 28 -- कौशाम्बी के गढ़वा गांव में शराब के नशे में मासूम को रौंदकर घसीटने वाले ई-रिक्शा चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हुई थी। गढ़वा निवासी आशीष कुमार का सात वर्षीय भतीजा हिमांशु गुरुवार घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ई-रिक्शा लेकर मंगल पुत्र ननकू निषाद वहां पहुंचा। वह शराब के नशे में धुत था। मंगल ई-रिक्शा लहराते हुए आ रहा था। लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन मंगल ने हिमांशु के ऊपर ई-रिक्शा चढ़ा दिया। इससे पिछले पहिए में हिमांशु फंस गया था। लोग आवाज देते रहे, लेकिन मंगल उसे काफी दूर तक घसीटकर ले गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामले में आशीष की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ शराब के नशे में बालक को ई-रिक्शा से रौंदकर घसीटने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.