गोपालगंज, फरवरी 26 -- थावे। थावे पुलिस ने बुधवार की देर रात थाना परिसर के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी सुनील सिंह के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...