सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पेपर मिल रोड स्थित एक शराब के ठेके के पास एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- ताहरपुर में मिला युवक का शव, सनसनीमृतक की पहचान शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और बाद में उसकी पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई। पहचान होते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो ग...