रायबरेली, मार्च 5 -- अमावां,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार देर शाम अमावां कस्बे के शराब ठेके पर कुछ दबंगों ने तीन युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के पूरे सरदार मजरे अमावां गांव निवासी काशीराम पुत्र कन्हैयालाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे अपने साथी संजीत व प्रकाश के साथ शराब ठेके पर गया था। जहां थाना क्षेत्र के पूरे गोविंद मजरे हरियावां गांव निवासी रामराज यादव पुत्र रामलखन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो शुरू गई। बात बढ़ी तो रामराज ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और मारपीट में काशीराम संजीत व प्रकाश समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया...