बुलंदशहर, मई 20 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में सहकारी नगर स्थित एक शराब के ठेके पर ओवररेटिंग का विरोध करने पर दबंगों ने दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही बेहोश हो गए। दोनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने सेल्समैन समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव उटरावली निवासी पीड़ित जगपाल सिंह पुत्र रामचंद्र ने तहरीर देकर बताया कि 19 मई 2026 को दोपहर उनके पुत्र अपनी गाड़ी से सहकारी नगर स्थित शराब के ठेके पर गए थे। यह भी पढ़ें- दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप वहां मौजूद सेल्समैन अंकित, कमल, रोबिन और पिंकू ने शराब की बोतल पर तय दाम से अधिक...