हापुड़, अप्रैल 2 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित गढ़ चुंगी स्थित शराब के ठेके को हटाने को लेकर बुधवार की शाम महिलाओं ने जमकर हंगामा कर दिया। कुछ महिलाएं तो हाथ में लाठी लेकर ठेके के बाहर ही बैठ गईं। हंगामा देख कोई भी ग्राहक शराब लेने के लिए ठेकेे पर नहीं पहुंची। महिलाओं का कहना था कि ठेके के कारण काफी दिक्कत हो रही है। इसे जल्द से जल्द हटवाया जाए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराकर वापस घर भेज दिया। बुधवार की शाम को गढ़ चुंगी स्थित देवनंदनी अस्पताल के पास स्थित शराब की दुकान पर मोहल्ला दरोगा वाली गली समेत अासपास की महिलाएं पहुंचे। दुकान के बाहर महिलाएं लाठी लेकर बैठ गई। उन्होंने दुकान को यहां से हटवाने की मांग की। उनका कहना था कि शराब के ठेके के कारण माहौल काफी खराब हो रहा है। ...