शामली, मई 12 -- कांधला। कस्बे में कैराना मार्ग स्थित शराब के ठेके के पास हंगामा कर रहे पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में दो युवकों के शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्बे के कैराना मार्ग स्थित शराब के ठेके के बाहर रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पांच युवक आपस में विवाद करते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए पांचों युवकों को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- करंडे में शराब के नशे में धुत्त युवक धराया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान जीशान, एहसान, सचिन, शाहिद और जगपाल के रूप में हुई है। बताया गया कि कुछ युवक शराब के नशे में थे और आपसी कहासुनी के दौरान स...