आगरा, जून 4 -- छत्ता जोन के नवलगंज क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने शराब के ठेकों पर विशेष अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलासों के उपयोग और आसपास गंदगी फैलाने के मामले में लगभग आधा दर्जन ठेकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान संबंधित संचालकों से हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने की चेतावनी भी दी गई। कार्रवाई सीएसएफआई रामजी भैया के नेतृत्व में टास्क फोर्स द्वारा की गई। अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न शराब ठेकों का निरीक्षण किया, जहां कई स्थानों पर ग्राहक प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलासों में शराब पीते हुए पाए गए। इसके अलावा ठेकों के आसपास बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा और गंदगी भी पाई गई, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन पाए ...