शराब के ठेके की आरती उतार युवाओं से दूरी बनाने की अपील
मथुरा, सितम्बर 29 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनूठा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक सरकारी ठेके की आरती उतारते हुए युवाओं को इससे बचने की गुहार लगा रहा है। ब्रज में मांस मदिरा पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग को लेकर यमुना किनारे बिहार घाट पर लंबे समय तक भूख हड़ताल और धरना देने वाले युवक रोहित मलान ने अपने अभियान को आगे बढ़ाने का नया तरीका निकाला है। रोहित मलान ने 25 सितम्बर की मध्य रात्रि के उपरांत सुनरख मार्ग स्थित सरकारी शराब के ठेके की आरती उतारी। उसका कहना है कि यह सरकारी देवता का मन्दिर है। जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह इससे दूरी बनाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी ब्रज को मांस मदिरा से मुक्त कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.