पूर्णिया, मार्च 19 -- शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 79 गिरफ्तार, 930 लीटर विदेशी शराब बरामद पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में शराबबंदी को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक ही दिन में पुलिस ने शराब से जुड़े मामलों में 79 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 17 मार्च को जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 82 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, जिनमें से 79 शराब कांड से संबंधित हैं। इस दौरान पुलिस ने 930.600 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।.....................111 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तारहरदा, एक संवा...