शराब के करीब सौ मामलों का हुआ निस्तारण
रुडकी, जुलाई 12 -- मंगलौर। पुलिस ने वर्ष 2007 से लंबित चल रहे आबकारी अधिनियम से जुड़े करीब सौ मामलों का निस्तारण कर दिया है। रविवार शाम मंगलौर कोतवाली परिसर में सहायक अभियोजन अधिकारी अलीशा खान और मंगलौर इंस्पेक्टर भगवान महर की मौजूदगी में जब्त की गई देशी और अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। पुलिस का कहना है कि लंबित पड़े अन्य मामलों और मालखाने में रखे पुराने सामानों के निस्तारण के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.