हल्द्वानी, अप्रैल 10 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। जिले में शराब के शौकीनों से तय कीमत से अधिक दाम वसूलने वाले शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के बाद विभाग ने शुक्रवार को पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया। इस छापेमारी के दौरान ओवर रेटिंग के मामले पकड़े जाने पर 12 दुकानों के चालान काटते हुए कुल तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा के नेतृत्व में विभाग की अलग-अलग टीमों ने नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर, श्रीकैंचीधाम और लालकुआं तहसील क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान देसी शराब की चार और अंग्रेजी शराब की आठ दुकानों में ओवर रेटिंग पकड़ी गई। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा ...