पूर्णिया, फरवरी 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शराब की सूचना पर गई पुलिस टीम पर उचक्कों ने हमला कर दिया। हालांकि हमले में पुलिस कर्मी बाल- बाल बच गए, परन्तु पुलिस वाहन को क्षति पहुची है। घटना मरंगा थाना के सतकोदरिया में गुरूवार संध्या घटी। एसपी ने स्वीटी सहरावत ने बताया कि मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हमलावरों की पहचान करवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सतकोदरिया में शराब की सूचना मिली थी। जिसके बाद मरंगा थाना के गश्ति वाहन को गांव भेजा गया था। जैसे ही वाहन सतकोदरिया पहुंचा कि उचक्कों ने वाहन पर हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.