फतेहपुर, अप्रैल 17 -- मलवां। कुरस्ती कला गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी 30 वर्षीय रविंद्र उर्फ पुत्तन ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसकी मां श्यामा देवी की नजर उस पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतक की मां के मुताबिक रविंद्र शराब का आदी था और दिन-रात नशे में रहता था, जिससे परिवार भी परेशान रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...