शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- कलान। शनिवार देर शाम कंपोजिट शराब दुकान पर शराब देने से मना करने पर कुछ युवकों ने जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान दुकान में तैनात कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाकर इधर-उधर छिपने लगे। दुकान अनुज्ञापी मनोज बाबू के अनुसार, करीब दस बजे कुछ युवक शराब लेने पहुंचे थे, लेकिन समय समाप्त होने के कारण कर्मचारियों ने मना कर दिया। इस पर युवक आक्रोशित होकर दुकान के अंदर घुस आए और कर्मचारी नितिन को पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि युवकों ने कैश लूटने का भी प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। हालांकि, अनुज्ञापी ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया है। वहीं थाना प्रभारी ने मारपीट की बात स्वीकार करते हुए शांति भंग की कार्रवाई की पुष्टि की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.