शराब की भट्ठी पकड़ी, दो लोग फरार
रुडकी, मई 19 -- भगवानपुर। पुलिस में शराब की भट्ठी पर छापेमारी कर दस लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद कर हुए सौ लीटर लाहन नष्ट किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। भगवानपुर पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग छोटी लाम गांव के जंगल में भट्ठी लगाकर कच्ची शराब तैयार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान दो आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दस लीटर कच्ची शराब, भट्ठी, सिलेंडर आदि सामान बरामद किया। साथ ही मौके पर मिले सौ लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। यह भी पढ़ें- भगवानपुर पुलिस ने बरामद की 10 लीटर कच्ची शराब कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि दो सगे भाई काला, गुलाब सिंह निवासी छोटी लाम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.