पटना, फरवरी 26 -- संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि शराब पीना अपराध है और इसे रोकने के लिए सरकार ने कानून बनाया है। अगर शराब की बिक्री हो रही है तो पक्ष और विपक्ष, दोनों की जिम्मेवारी है कि इसे रोकें। लेकिन आजकल प्रचलन हो गया कि मौत होने पर दल विशेष के लोग उसे शराब से जोड़ने में लग जाते हैं। गुरुवार को विधान परिषद में एक सवाल पर हस्तक्षेप करते हुए मंत्री ने कहा कि कोई यह नहीं कहेगा कि शराब पीना चाहिए। इसलिए इसे रोकने में सबको सहयोग करना चाहिए। नीति निर्देशक तत्व से ही बिहार सरकार ने शराब की बिक्री पर रोक लगाने और इसे अपराध की श्रेणी में डाला है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी शराब के सख्त खिलाफ थे। इसलिए बिहार में शराबबंदी नहीं बल्कि शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कानून लाया गया है। कानूनन बिहार में शराब पीना अपराध है। इससे पहले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.