दरभंगा, मार्च 3 -- कमतौल/जाले। होली पर्व से पूर्व कमतौल थाना पुलिस को शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाधा से पोश्तापुर जाने वाली चौर स्थित सड़क किनारे छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 46 कार्टन रॉयल चैलेंज प्रीमियम व्हिस्की (180 एमएल) की कुल 2208 बोतल (कुल मात्रा 397.440 लीटर) बरामद की। मौके से भाग रहे एक शराब तस्कर को पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोपालपुर गांव निवासी पंकज चौपाल के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत करने ...