देवरिया, अगस्त 18 -- देवरिया। सदर कोतवाली के अमेठी रजला में एक युवक ने शराब की नशे में पत्नी की पिटाई कर दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।गांव की रहने वाली शोभिता द्विवेदी का हना है कि उसके पति गिरीश शराब के आदी है। 15 अगस्त की रात शराब की नशे में आया और पिटाई की।इसके बाद मकान में आग लगाने लगा। किसी तरह उसे शोभिता ने रोका। इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति गिरीश के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...