कौशाम्बी, नवम्बर 29 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर बिदांव निवासी अंबिका प्रसाद ने बताया कि वह करारी कस्बा स्थित कंपोजिट वाइन शॉप में सेल्समैन है। सेल्समैन की मानें तो गुरुवार की रात 10 बजे वे हिसाब करने के बाद दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह आकर देखा तो गल्ले में रखा एक लाख 40 हजार रुपया गायब था। सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि शटर के ऊपर बने होल के रास्ते चोर भीतर घुसा था। नकदी समेटने के बाद वह उसी रास्ते फरार हो गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...