अमरोहा, मई 28 -- नौगावां सादात। अंग्रेजी शराब व बीयर की कंपोजिट दुकान से चोरों ने 1.65 लाख रुपये की नकदी समेत बीयर चोरी कर लीं। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पीपली घोसी खुर्द निवासी रोहित कुमार की नई मंडी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब व बीयर की कंपोजिट दुकान है। बीती 23 मई रात करीब दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया व गल्ले से एक लाख 65 हजार रुपये की नकदी समेत बीयर चोरी कर लीं। 24 मई की सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। वहीं पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित व्यापारी ने इस बावत पुलिस को तहरीर दी। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...