पीलीभीत, मार्च 29 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मौर्या मार्केट निवासी दिलीप सिंह ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि होली पर उसके दोस्त की उदित, गब्बर, शंकर और छोटू से कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। उसका इस विवाद से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन आरोपी उससे रंजिश मानते हैं। 27 मार्च को रात नौ बजे वह स्टेशन के निकट ​स्थित शराब भट्टी पर अपने दोस्त रिंकू से मिलने गया था। चारों लोग वहां आ गए। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसको भट्टी से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। जब उसने पुलिस को फोन करने के लिए अपना ​मोबाइल निकाला तो आरोपियोंं ने फोन छीनकर फेंक दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसको बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...