फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- थाना उत्तर पुलिस ने कम्पोजिट शराब की दुकान में चोरी को अंजाम देने वाले एक अभियुक्तों गिरफ्तार किया है। चोरी में शामिल एक बाल अपचारी भी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने एक ई रिक्शा भी बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 29 जनवरी को रात कोटला चुंगी स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान से रुपये चोरी करने वाले अभियुक्त व उसके अपचारी साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनको दखल की पुलिया से झील की पुलिया की तरफ जाने वाले रास्ते से पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों में से एक अभियुक्त का नाम करन उर्फ निजाकत पुत्र निजाम अली बताया है। वह गौछ थाना नारखी का रहने वाला है। उसके अलावा एक बाल अपचारी भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...