रामपुर, नवम्बर 15 -- शराब की दुकान पर चोरों ने कुमल लगा कर निशाना बना लिया।इस दौरान चोर उसमें रखे 60 पेटी चुरा ले गए।पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के ग्राम मनोना निवासी चंद्रावती ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लिखा कि उनकी क्षेत्र के ग्राम एमी में देशी शराब की लाइसेंसी दुकान है।आरोप लगाया कि गुरुवार की देर रात किसी समय अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे कुमल लगा लिया और दुकान में दाखिल हो कर दुकान में रखी 60 पेटी देशी शराब की चुरा ले गए।आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह जब सेल्समैन ने दुकान खोली तो देखा की दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दीवार में कुमल लगा हुआ था।उन्होंने चोरी की जानकारी के बस पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस को दुकान के समीप खेत में शराब की खाली पेटी पड़ी मिली।पुलिस ने पूरे प्रकरण की प...