बलिया, मार्च 17 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। प्लास्टिक की पन्नी मांगने को लेकर शराब की दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट हो गयी। इस मामले में सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।कम्पोजिट दुकान पकवाइनार के सेल्समैन और इलाके के नरनी निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात करीब पौने दस बजे कुछ लोगों ने दारु और बीयर खरीदा। इसके बाद वह गाली देते हुए प्लास्टिक की थैली मांगने लगे। पन्नी नहीं होने की बात कहने पर आरोपी मुझे बेल्ट, डंडा आदि से मारने-पीटने लगे। बाहर मौजूद विश्राम चौहान ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी देने के बाद जब तक पुलिस पहुंची आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इलाक...