अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा। शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में स्थित कंपोजिट दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूल किए जा रहे थे। आबकारी अधिकारियों ने ओवररेटिंग कर रहे सेल्समैन को रंगेहाथ पकड़ लिया। मामले में आबकारी निरीक्षक ने दुकान संचालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर 31 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े दस बजे रायपुर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर गुपचुप तरीके से टेस्ट परचेसिंग कराई गई। दुकान पर बीयर की निर्धारित कीमत 140 रुपये होने के बावजूद ग्राहक से 150 रुपये वसूल किए जा रहे थे। जबकि लाइसेंस की शर्तों के अनुसार किसी भी तरह की शराब की बिक्री केवल निर्धारित मूल्य पर ही की जानी चाहिए। बावजूद इसके दुकान संचालिका रजनी गोयल द...