लखीमपुरखीरी, जून 7 -- कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज में देशी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाएं उतर आई। दुकान के बाहर लगी प्लास्टिक की पन्नी आदि उखाड़कर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। शनिवार को गांव झौआपुरवा से रानीगंज में स्थानांतरित की जा रही देशी शराब की दुकान का महिलाओं ने पुरजोर विरोध किया। महिलाओं ने सबसे पहले 112 पुलिस को सूचना दी। उनके पहुंचते ही महिलाओं ने कहा कि यहां शराब की दुकान खुलने से उनके परिवार का भविष्य संकट में आ जाएगा। अक्सर शराबियों का जमावड़ा लगा रहेगा। महिलाओं ने दुकान के आसपास लगी प्लास्टिक की पन्नी आदि फाड़ दी। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान खोने पर भड़कीं महिलाएं, तोड़फोड़ का प्रयास कुछ देर बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को किसी तरह शांत कराया। ग्रामीणों ने बता...