शराब की दुकान खोले जाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मिर्जापुर, मई 22 -- जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नौगांव ग्राम में दारू की दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम को प्रदर्शन किया। बीती रात जनरल स्टोर की गुमटी व मड़ई फूंक देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि नशेड़ी तत्वों की अवांछनीय गतिविधियों बढ़ती जा रही हैं। गाँव निवासी हीरालाल सरोज पुत्र स्व. रम्मल सरोज ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर तथा जनसुनवाई पोर्टल पर मामला दर्ज कराया है।उसने बताया कि बीती रात नशेड़ी तत्वों ने गुमटी के पास बैठकर दारू पीने के बाद उसकी गुमटी तथा मड़ई में आग लगा दिया। जिससे दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर कार्यवाई की मांग किया। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर मामला दर्ज कराया। आगलगी की घटना के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.