चंदौली, अप्रैल 2 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद सैयदराजा थाना क्षेत्र के सोगाई रोड पर स्थित एक कटरे में देशी शराब की दुकान संचालित करने से आक्रोशित महिलाएं गुरुवार को सड़क पर उतर आईं। नाराज महिलाओं ने दुकान खोलने के विरोध में सड़क जाम कर विरोध जताया। महिलाओं का आरोप है की उक्त देशी शराब की दुकान को सोगाई रोड स्थित कटरे में स्थानांतरित करने से क्षेत्र की महिलाओं, बच्चियों के समक्ष विभिन्न समस्याएं खड़ी हो रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने महिलाओं को आश्वासन दिया की आबकारी विभाग से बातचीत कर समस्या का निराकरण किया जाएगा।महिलाओं का कहना था कि अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान पहले काजीपुर मोड़ स्थित एक कटरे में संचालित थी। कुछ दिनों पूर्व देशी शराब की दुकान को कुछ दूर सोगाई रोड स्थित एक कटरे में ले जाया गया। इस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.