पीलीभीत, मई 8 -- पूरनपुर/कलीनगर। बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खुलवाने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस से महिलाएं भिड़ गईं। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। जिनमें कई लोग घायल हो गए। महिलाओं ने लाठी-डंडे से दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब की बोतलें बाहर फेंक दी। अधिकारी और पुलिसकर्मी बमुश्किल जान बचाकर भागे। मारपीट के बाद अफरातफरी मच गई। महिलाओं ने पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर पथराव भी किया। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान खुलवाने पर बवाल; पुलिस और महिलाओं के बीच लाठियां, जान बचाकर भागे एसडीएम, तहसीलदारमहिलाओं का विरोध तहसील कलीनगर क्षेत्र के सीमांत गांव बूंदीभूड़ में एक अप्रैल को कंपोजिट शराब की दुकान खोली गई थी। महिलाएं गांव में शराब की दुकान खुलने का विरोध कर रही थी। उनका कहना है...