कौशाम्बी, मार्च 23 -- करारी कस्बा स्थित एक शराब की दुकान पर रविवार की रात जमकर मारपीट हुई। बताया गया कि झगड़ा ओवररेट पर शराब की बिक्री किए जाने को लेकर हुआ था। इस दौरान सेल्समैन की जमकर पिटाई भी की गई। चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। किसी भी पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है। पुलिस घटना की जानकारी से ही इनकार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.