नैनीताल, मार्च 27 -- गरमपानी, संवाददाता। रातीघाट बाजार में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक गांवों की महिलाओं ने कैंची धाम तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। चेताया कि शराब की दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द नहीं किया गया, तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि सरकार विकास और शिक्षा की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर शराब को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो समाज के लिए घातक है। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह की मौजूदगी में हुए प्रदर्शन में कई जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि रातीघाट क्षेत्र में शहीद के नाम पर इंटर कॉलेज सहित कुल पांच शिक्षण संस्थान संचालित हैं, ऐसे में यहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.