चित्रकूट, अप्रैल 14 -- चित्रकूट। मऊ तहसील क्षेत्र के मंडौर में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों ने अभी से विरोध की शुरुआत कर दी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। अवगत कराया कि गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ेगा। समाजसेवी मंटू त्रिपाठी ने बताया कि इससे युवाओं और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गांव में अपराध और विवाद की घटनाएं बढ़ सकती हैं। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। मांग की कि जनभावनाओं को देखते हुए गांव में शराब की दुकान खोलने की अनुमति न दी जाए। यह भी पढ़ें- सेवराई में प्रस्तावित शराब दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव, दुर्गेशचंद्र, आकाश, धर्मेंद्र, वीरेंद्र प्रसाद, रिंकू, माया देवी, जया श्रीवास...